Homemade Aloo Paratha Recipe | टेस्टी आलू के पराठा | Tasty Aaloo Paratha Recipe |

aaloo paratha

Homemade Aloo Paratha Recipe, आलू का पराठा नार्थ इंडियन dish है| विशेष कर

पंजाब में बहुत ही फेमस है| इसे बनाना बहुत ही आसान हैं| ठण्ड के समय में आलू पराठा खाने से

शरीर में गर्माहट आती है| यह काफी पौष्टिक है, इसे चटनी या tomato sauce के साथ खाया

जाता है| आलू के परांठें लोगों का पसंदीदा भोजन है| यह टेस्टी होने के साथ फायदेमंद भी है|

परन्तु इसका अधिक सेवन हमारे मस्तिष्क के लिए हानिकारक भी हो सकता हैं| आलू में

कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं| आलू में

पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंग पाये जाते

हैं| आलू में प्रोटीन और ग्लूकोज की भी मात्रा पर्याप्त होती है जो तुरंत एनर्जी दने का काम करते हैं|

तो चलिए आज हम आलू के पराठा बनायेंगे ..

बनाने के लिए सामग्री:- Homemade Aloo Paratha Recipe |

सर्विंग – 4 व्यक्तियों के लिए

  • 500 gm आलू उबला हुआ
  • 250 gm प्याज बारीक़ (स्क्वायर) में कटा हुआ
  • 500 gm गेहू का आटा
  • 1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 4 टेबल स्पून हर धनिया पत्ता
  • 1 चम्मच निम्बू का रस
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • जीरा
  • 2 हरी मिर्च कटा हुआ
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • नमक आवश्यकता अनुसार
  • तेल या घी

बनाने की विधि : आलू पराठा रेसिपी | पंजाबी आलू पराठा रेसिपी | आलू पराठा रेसिपी इन हिंदी | Aloo Paratha in Hindi | 

सबसे पहले उबले आलू को मैस करे और उसमे आवश्यकतानुसार नमक मिलाये| अब गैस पे

कडाही चढ़ाए और गरम करें| उसमे 2 बड़े चम्मच तेल डालें ,अब उसमे जीरा का फोरन डालें,

फिर उसमे कटी हुई हरी मिर्च डाले एक बार कलछी से चलाने के बाद उसमे कटा हुआ प्याज डाले

और सुनहरा भूरा होने तक भुने| सुनहरा भूरा होने के बाद उसमे गरम मसाला अदरक पेस्ट,

लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिलाये| कुछ देर तक भुने अब उसमे आलू

मैस किया हुआ और धनिया पत्ता डाल कर मिलाये| जब अच्छे से सब मिल जाये तो एक plate में

मसाला निकाल कर ठंडा होने के लिए रखे|

आटा को थोडा – थोडा पानी डाल कर मिलाये| ओटी के आटे की तरह नार्मल आता का डो होने

चाहिए| अब छोटे – छोटे डोव (लोई ) बनाये| उसमे भुना हुआ आलू का मसाला आवश्यकता नुसार

भरें, और उसे बेल कर गर्म तवा पे रखे जब दोनों तरफ पक जाये तो उसमे तेल या बटर लगा कर

सेंके| उसे एक plate में निकले और गरमा-गर्म परोसें ..धनिया के चटनी के साथ या टोमेटो सौस

के साथ|

Keywords – dhaba style aloo paratha recipe | restaurant style aloo paratha recipe | aloo paratha banane ki recipe | aloo paratha recipe in hindi | aloo paratha banane ki vidhi | easy aloo paratha recipe |

, , , , , , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

Leave a Reply