Homemade French Fries Recipe | फ्रेंच फ्राइज रेसिपी | French Fries Veg Recipes of India |

French Fries Recipe in Hindi
french fry recipe

Homemade French Fries Recipe, काफी फेमस डिश हैं| फ्रेंच फ्राइज नाम से लगता है

की यह फ्रेंच डिश है| असल मे यह बेल्जियम की मशहूर डिश है इसका चलन वही से शुरू हुआ

था| हम चाहे तो इसे हम कभी भी आसानी से घर पे बना सकते है| तो चलते है आज स्नाक्स में फ्रेंच

फ्राइज बनाते हैं ..

बनाने के लिए सामग्री :- Homemade French Fries Recipe |

सर्विंग – 2 लोगो के लिए |

  • 4 बड़े साइज़ के आलू
  • 2 चम्मच मैदा / कॉर्न फ्लौर
  • स्वादानुसार नमक
  • कालीमिर्च स्वादानुसार
  • 1 चम्मच चाट मशाला
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पत्ता आवश्यकता अनुसार
  • तेल तलने के लिए

बनाने की विधि :- How to make French Fries from Potato in Indian Style?

  1. सबसे पहले आलू को छिलेंगे|उसको एक साइज़ में चाकू से लम्बा-लम्बा कटेंगे|
  2. अगर आपके पास फ्रेंच फ्राई कट्टर है तो उससे आसानी से काट सकते है|
  3. एक बाउल में पानी लेंगे उसमें अच्छे से धो लेंगे नही तो आलू काला पर सकता हैं|
  4. कम से कम 2 पानी अच्छे से धो लेंगे|
  5. अब एक पतीला में पानी को गैस पे चढ़ाएंगे|
  6. जब पानी गर्म हो जाये तो उसमे 2 चम्मच नमक और कटा हुआ आलू का फ्रेंच फ्राई डालेंगे|
  7. उसे बॉईल करेंगे 1 मिनट के लिए|
  8. बॉईल होने के बाद आलू के टुकड़े को एक टॉवल पे डालेंगे ताकि वो ड्राई हो जाये|
  9. जिसके लिए 15 मिनट तक छोड़ देंगें |
  10. जब आलू के टुकड़े ड्राई हो जाये तो उसे एक प्लेट में रखेंगें|अब उसमे कॉर्न फ्लोर या मैदा डालेंगे सब में अच्छे से मिला देंगें|
  11. उस प्लेट हो 10 मिनट के लिए फ्रीज़र में रखेंगे|
  12. अब उसे निकल कर फ्राई करेंगे| उसके लिए एक कडाही में तेल गर्म करेंगें उसमे फ्रेंच फ्राई के टुकड़े को डालेंगे और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करेंगें|
  13. अब सभी आलू के टुकड़े यानि फ्रेंच फ्राई को फ्राई करने के बाद उसके उपर चाट मशाला, एक चुटकी काली मारीच, लाल मिर्च पाउडर को अच्छे से मिला कर और धनिया पत्ता से गर्निशिग करके टोमेटो सॉस के साथ परोसे|

Keywords – French Fries Recipes | crispy french fries recipe | crispy french fries recipe in hindi | French-Fries Recipe in Hindi |

, , , , , , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

Leave a Reply