Til Gud ke Laddu | तिल गुड के लड्डू रेसिपी | Til Ladoo Recipe in Hindi |

Til Gud ke Laddu Recipe

Til Gud ke Laddu Recipe, तिल गुड के लड्डू रेसिपी, तिल, गुड़, मूंगफली और देसी नारियल

से तैयार लड्डू स्वस्थय, स्वादिष्ट और सरल रेसिपी हैं| एक शाकाहारी नुस्खा हैं| आमतौर पे तिल

के लड्डू सर्दियों में बनाया जाता हैं| लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार पर तिल के लड्डू घर-

घर में बनाए जाते हैं चाहे तो किसी भी मौके पर तिल के लड्डू बना सकते हैं| यह स्वाद में तो

लाजवाब होते ही हैं| सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं| महिलाओं में होने वाली

मासिक धर्म सम्बन्धित परेशानियों में लाभकारी होते ही हैं न केवल यह दर्द में आराम दिलाते हैं

बल्कि मासिक धर्म को भी निरंतर करता है| तनाव को कम करने के लिए तिल के लड्डू का सेवन

किया जा सकता है क्योंकि यह तिल और गुड़ का सेवन मानसिक दुर्बलता को कम करने में

मददगार होता है| तो चलते है तिल गुड के लड्डू बनाने ..

बनाने के लिए सामग्री :- Til Gud ke Laddu |

  • 1 कप सफेद तिल
  • 3/4 कप गुड/Jaggery
  • भुनी और क्रश की हुई मुंगफली
  • 1/2 चम्मच इलाइची
  • 1 चम्मच पानी
  • 1/2 चम्मच घी या तेल

बनाने की विधि : How to make Til Gud ki Laddu Recipe |

सबसे पहले हम तिल की सफाई करेंगे ताकि उसमें जो भी कंक्कड़-पत्थर है उसे बुन लेंगे|अब गैस

पे कडाही चढ़ाएंगे| उसमे मुंगफली को भुनेगे| जब मुंगफली भुना हुआ हो जाये तो उसका छिलका

उतर लेंगें| उसी कडाही को फिर से गर्म करेंगें और तिल को भुनेगें| जब तिल चुटकी पे ले कर

देखेंगे की क्रश हो रहा हैं तो समझें की तिल का भुना हुआ हो चूका हैं|अब दूसरी पैन चढाये और

उसमे एक चम्मच पानी और गुड़ डाले ताकि उसे पिघला लें, गुड पिघलने के बाद एक बाउल में

पानी लें, उसमे एक बूंद गुड़ डाल कर देखें अगर गुड का बॉल बन गया हो तो समझे की परफेक्ट

गुड की लड्डू बनाने के लिए रेड्डी हैं|अब भुने हुए तिल को डाल कर मिक्स करें और ठंडा होने के

लिए रखें| ठंडा होने के बाद अपने हाथ में थोड़ा सा घी या तेल लगाकर पसंद के आकर के लड्डू

बनाये| पुरे मिश्रण का लड्डू बना कर एक कंटेनर में रखे|आप जब चाहे उसका स्वाद ले रहें|

Keywords – sesame seeds ladoo recipe | til gud ke laddu recipe | easy til ladoo recipe | tilkut recipe | recipe of sesame Jaggery |

, , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

1 thought on “Til Gud ke Laddu | तिल गुड के लड्डू रेसिपी | Til Ladoo Recipe in Hindi |

Leave a Reply