Gajar aur Khira ka Raita | रायता रेसिपी | Raita Recipe by Hostcooking |

रायता (How to make Raita)

Raita Recipe by hostcooking, रायता बनाना बहुत ही आसान है| इसे पुलाव, राइस fry ,

मुली के पराठे, बिरयानी …इत्यादि के साथ खाया जाता है| खाने में बहुत ही चटपटा और स्वादिस्ट

होता है| भारतीय dishes में, ज्यादा से ज्यादा डिशेस पहले से ही इतना स्वादिष्ट और मसालेदार

होता है कि उसे balance की आवश्यकता होती है| भारतीय रायता का उपयोग स्वाद बढ़ाने के

लिए किया जाता है| दही का उपयोग मसालेदार भोजन को खाने के बाद जो पेट में जलन होती है|

उसी को balance करने के लिए किया जाता हैं और जीभ की जलन को शांत करने में मदद करता

है| जिस कारन यह भारतीय भोजन के साथ परोसा जाता है| जबकि भारतीय रायता के सबसे

प्रसिद्ध संस्करणों में से एक ककड़ी दही सॉस के रूप में है, अन्य किस्में हैं| कुछ भारतीय रायता

व्यंजनों में टमाटर, प्याज और अन्य कच्ची या पकी हुई सब्जियाँ शामिल हैं| तो चलते हैं आज हम

गाजर और खीरा के रायता बनायेंगे …

बनाने के लिए सामग्री :- Raita Recipe by hostcooking |

सर्विंग – 2 व्यक्तियो के लिए

  • 1/2 खीरा
  • 1 गाजर
  • 1 कप ताजा दही
  • 1/3 कप पानी
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर (भुना हुआ )
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • गार्निशिंग के लिए धनिया पत्ता

बनाने की विधि :- How to Make Raita?

सबसे पहले हम दही को अच्छे से मिला (फेंट )ले| फिर खीरा और गाजर को कद्दूकस कर लें|

अच्छे से मिलाये हुए दही में 1/३ कप पानी मिलाये अगर दही गाढा हो तो तब पानी मिलाये| पतले

दही में पानी नही मिलाएं| उसमे मिर्ची पाउडर, जीरा पाउडर और नमक मिलाये| फिर कद्दूकस

किया हुआ खीरा और गाजर मिलाये| जब सब अच्छे से मिल जाये तो बरीक कटी हुई धनिया पत्ता

उपर से डालें| तैयार है आपका रायता| इसे आप डिनर या लंच में खाने से 10 मिनट पहले बनाये|

एक चुटकी हिंग डाल सकते हैं| उसे मिक्स करें और रायता को| स्वाद से भरपूर रायता बन कर

तैयार है अब इसे परोसे|

Raita

नोट :

दही को मिक्सर में भी डाल कर मिला सकते हैं| रायता बनाने के लिए एकदम ताजा़ दही का

उपयोग करें| रायते में पानी आप कम या ज्यादा जैसा चाहें डाल सकते हैं| पुदीना पाउडर के बदले

आप इसमें हरा पुदीना भी डाल सकते हैं|आप चाहे तो दही में हरी मिर्च के बदले लाल मिर्च पाउडर

भी डाल सकते हैं|*नमक परोसते वक्त ही डालें नही तो रायता खट्टा होने में देर नही लगता|

रायते को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें तड़का भी डाल सकते हैं| इसके लिए,

छोटे से पैन में 1 छोटे चम्मच तेल डालकर गैस पर गर्म करें| 1/2 चम्मच जीरा तड़का दें|

Keywords – raita recipe in hindi | raita recipe by hostcooking | Simple and Authentic Raita | होली रायता | रायता रेसिपी |

, , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

1 thought on “Gajar aur Khira ka Raita | रायता रेसिपी | Raita Recipe by Hostcooking |

  1. We make according to your given technic regarding rayta.
    Its really yammy in taste.
    Thanks 🙏

Leave a Reply