Rava Idli | रवा इडली | Rava Idli In Hindi | Rava Idli Recipe by HostCookig | Instant Rava Idli |

Rava Idli Recipe by HostCookig
Rava Idli Recipe by HostCookig

Rava Idli Recipe by HostCookig, रवा इडली कर्नाटक का बहुत लोकप्रिय इंस्टेंट ब्रेकफास्ट

है| रवा को हिंदी में सूजी कहा जाता हैं| रवा (सूजी), दही, सरसों, धनिया पत्ती, जीरा, उड़द दाल,

चना दाल, करी पत्ता और अदरक का उपयोग करके तैयार किया जाता है| आप इन स्वादिष्ट रवा

इडली को नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं| आप रवा इडली को बिना फ्रूट सॉल्ट और

बिना बेकिंग सोडा के भी तैयार कर सकते हैं, लेकिन इडली थोड़ी मुश्किल होगी| रवा इडली एक

झटपट नाश्ता बनाने की विधि है| इन्स्टंट इडली आसान और इन्स्टंट  हैं| उड़द दाल का उपयोग

करके तैयार की जाने वाली पारंपरिक नरम इडली का स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है|

रवा(सूजी) में जरुरी पोषण तत्व होता है, जैसे- फाइबर, विटामिन बी कॉम्‍पलेक्‍स और विटामिन ई

etc. सूजी(रवा) में कई पोषक तत्व होने के कारण शरीर के कई कार्यों को बढ़ावा देती है| यह दिल

और गुर्दे की कार्य क्षमता को बढाती है| रवा में फैट बिल्‍कुल भी नहीं होता इसलिए यह उन लोगों के

लिए अच्‍छी है जिनका कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ जाता है|

बनाने के लिए आवश्यक सामग्री – Ingredients Of Rava Idli | rava-idli-recipe-by-hostcookig |

सर्विंग – 2 व्यक्तियों के लिए (2 Persons)

  • एक कप रवा(सूजी)
  • 1 कप दही
  • 2-3 टेबल स्पून तेल
  • 1 टेबल स्पून चना दाल
  • दो टेबल स्पून बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
  • 1-2 टेबल स्पून बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च
  • 2 टेबल स्पून गाजर बारीक़ कटी हुई
  • 1 चम्मच मटर
  • ½ छोटी चम्मच राई का दाना
  • 8-10 कर्री पत्ते
  • 1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
  • ½ छोटी चम्मच अदरक
  • 1/4 छोटी चम्मच सोडा
  • स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि – How To Make Rava Idli Hindi

  1. सबसे पहले एक बाउल में रवा यानि सूजी को छान लेंगे|दही को अच्छे से फेटेंगे| अब रवा और दही को मिला लेंगे, इसमें पानी और नमक डालकर इसे फेंटेगें, अब 10 मिनट के लिए साइड में रखेगें क्युकी तब तक सूजी सारा पानी सोख लेगी|
  2. 10 मिनट हो जाने के बाद अब उसमें शिमला मिर्च, हरा धनिया, गाजर, मटर मिलायेगें| जरूरत हो तो उसमें पानी मिलायेगें, इस मिश्रण में सोडा डालकर अच्छी तरह से मिलाएंगें| ध्यान रहे कि मिश्रण अधिक गाढ़ा या अधिक पतला न होने पाए|
  3. अब एक छोटे पैन में तेल गरम करेगें| जब वो थोड़ा गर्म हो जाए तो उसमे राई, चना दाल, कड़ी पत्ता डाले| थोड़े सेकण्ड्स तक उसे तल के अलग रख दे|अब ये तड़का सूजी में मिलाएगें और अच्छी तरह से फेंट लेंगें|
  4. इडली स्टीमर में पानी डाल कर गैस पे चढाये| स्टीमर के स्टैंड में थोड़ा तेल लगा कर यानि ग्रीस करके उसमे रवा बैटर डाले| अब इडली स्टीमर में डाल कर 10 मिनट तक पकने दें|
  5. जब 10 मिनट हो जाये तो एक चाकू की नोंक को इडली में डाल कर देखें| अगर यदि उससे बैटर नहीं चिपकता तो इडली बन चुकी है| इडली स्टीमर से इडली के बर्तन को निकालें| ठंडा होने पर चाकू या चम्मच की सहायता से स्टीमर के बर्तन से इडली निकाल कर प्लेट में रख दें।
  6. इडली को सांभर और नारियल चटनी के साथ सुबह के नाश्ते या रात के खाने में टेस्टी और हेल्दी रवा इडली परोसे| वैसे रवा इडली सांभर आप कभी भी खा सकते है|

नारियल चटनी बनाने के इस लिंक पे जाये :https://hostcooking.com/nariyal-ki-chutney-recipe/

सांभर बनाने के लिए इस लिंक पे क्लिक करें : https://hostcooking.com/sambhar-banane-ki-vidhi-in-hindi/

नोट :
  • बेकिंग सोडा की जगह आप ¼  छोटी चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट भी डाल सकते हैं|
  • वेजिटेबल इडली की जगह आप सादा इडली भी बना सकते हैं|
  • इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो और न अधिक गाढ़ा होने चाहिए|
  • इडली बन गयी है यह देखने के लिए इडली में चाकू डाल कर देखनी चाहिए |

Keywords – suji ki idli without curd | रवा इडली की रेसिपी हिंदी में | रवा इडली बनाने की विधि हिंदी में | rava idli veg recipes of india | rava idli at home | rava idli recipe hindi | rava idli by hostcooking | rava idli easy recipe | rava idli ghar par kaise banaye | rava idli veg recipes of india |

, , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

1 thought on “Rava Idli | रवा इडली | Rava Idli In Hindi | Rava Idli Recipe by HostCookig | Instant Rava Idli |

Leave a Reply