Turmeric, Lemon, Rice Recipe | हल्दी, नीम्बू का रस, चावल रेसिपी |

Turmeric, Lemon, Rice Recipe |हल्दी, नीम्बू का रस, चावल रेसिपी |
Turmeric Lemon rice Recipe in Hindi

Turmeric, Lemon, Rice Recipe, हल्दी, नीम्बू के रस और चावल के साथ बनाना

बहुत ही आसान रेसिपी हैं जिसे आप बिजी के दिनों में आसानी से बना सकती हैं, लेमन राइस

रेसिपी को भी खा सकते हैं, जो की साउथ इंडिया में काफी फेमस रेसिपी हैं| जिसे बनाने में सिर्फ

10 मिनट का समय लगेगा| आप पके हुए चावल के साथ बॉईल वेजिटेबल भी उसेमें ऐड कर

सकती हैं जैसे – फूलगोभी, गाजर, शिमला मिर्च इत्यादि आपको जो भी सब्जी पसंद हो या घर में

अवेलेबल हो| चावल के लिए आप वासमती राईस या ब्राउन राइस का उपयोग कर सकते हैं या

फिर आप सदा चावल में भी बना सकते है| बचे हुए चावल का भी उपयोग कर सकते हैं| करी पत्ते

का उसे करें, ताजी पत्तियों को एक एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में महीनों तक रखा जा सकता है|

ताजा या जमे हुए का उपयोग कर सकते हैं| बनाने के बाद हल्दी, नीम्बू का रस, चावल रेसिपी खाने

में बहुत ही स्वादिस्ट लगते हैं| आप इसे बच्चे के टिफिन में भी दे सकते हैं| तो चलते है आज हम

हल्दी, लेमन राइस रेसिपी बनायेंगे…

बनाने की आवश्यक सामग्री – Ingredient For- Turmeric Lemon Rice Recipe |

  • 2 कप चावल (पहले से पके हुए चावल)
  • 4 चम्मच नीम्बू का रस
  • 1 छोटी चम्मच हल्दी (turmeric)
  • 2 चम्मच देसी घी
  • 1 चम्मच राई के दाने
  • 8 से 10 करी पत्ते
  • 1 छोटी चम्मच चना दाल
  • 2 साबुत लाल मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच उड़द दाल
  • 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • 1/2 कप मूंगफली के दाने
  • 3-4 हरी मिर्च कटा बारीक़ हुआ
  • नमक स्वाद अनुसार

आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें मनपसंद सब्जी भी मिला सकते है जो भी शब्जी घर में उपलब्ध हो|

हल्दी लेमन राइस बनाने की विधि – How To Make Turmeric Lemon Rice Recipe ?

सबसे पहले हम एक गर्म पैन में तेल डालेगे| तेल के गर्म होने पर मुंगफली को भुन लेंगे|उसे एक

बर्तन में निकल कर रखेंगें |

गैस पे कडाही को गर्म करें| ध्यान रहें की गैस का फ्लेम मिडियम होने चाहिए| जब कडाही गर्म हो

जाये तो उसमें 2 चम्म्च्च घी डालें| घी को गर्म होने दें, उसमें राई डालें और उसे चटकने दें क्युकी

चटकने के बाद ही राई का स्वाद खिलता हैं|

अब कर्री पत्ता डाले उसे तडकने दें| उसमे हरी मिर्च डाले उसे पकने दें| अब हल्दी और साबुत

लाल मिर्च को डालकर मिलाये| आप अब उसमें भुना हुआ मूंगफली डालें और मिलाएं, गैस का

फ्लेम कम करे और पानी का एक छींटा मारें| अब नीम्बू का रस डालें| फिर चावल को डालें और

अच्छी तरह चलाये या मिलाएं| स्वादानुसार नमक डालें और मिलाएं| कुछ देर के लिए यानि (1-2

मिनट) तक पकाए| बिच में एक बार चलते रहे|

अब आपका हल्दी, नीम्बू और चावल बन चूका है उसमें (coriyender leaves) धनिया पत्ता से

गार्निशिंग करें|

नोट :

  1. आप अपनी पसंद के शब्जियो का उपयोग कर सकते है जैसे – मटर, गोभी, शिमलामिर्च, गाजर, बिन्स इत्यादि जिसे आप ढंक कर 5-6 मिनट के लिए पका सकते है|
  2. अगर specially इसे बनाने लिए चावल बना रहे हैं तो 2 घंटे पहले चावल पकाए|
  3. अगर आप चावल कुकर में बना रहे है तो पकाने वक्त 1 कप चावल में सवा कप पानी का यूज़ करें| साथ एक चम्मच घी जरुर डाले इससे चावल काफी फरहरा, खिला-खिला सफेद होगा|
  4. आप बचे हुए चावल का उपयोग करे तो ज्यादा अच्छा रहता हैं|
  5. लंच बॉक्स में लेमन रखे, पर खाते टाइम ही उसे मिलाए| जिससे लेमन राइस का स्वाद आप ले सकें|
  6. अगर आप ताज़ा नारियल को कद्दूकस करके मिलाये तो टेस्ट बहुत बढ़िया आएगा|
  7. आप अगर पतीला में चावल पका रहे है तो 1 कप चावल के लिए 2 कप पानी डालें|

Keywords – पारंपरिक नींबू का रस रिसिप | Turmeric, Lemon, Rice Recipe | lemon rice recipe kaisse banate hai | Turmeric, Lemon, Rice Recipe by hostcooking |

, , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

3 thoughts on “Turmeric, Lemon, Rice Recipe | हल्दी, नीम्बू का रस, चावल रेसिपी |

Leave a Reply