Rumali Roti Banane ka Tarika | रुमाली रोटी | Rumali Roti Recipe |

rumali roti
Rumali Roti Banane ka Tarika

Rumali Roti Banane ka Tarika, रुमाली रोटी हर उम्र के लोगो को पसंद आती है| इसे

बनाने में समय तो लगता है, पर बहुत आसान है इसे बनाना| रुमाली रोटी एक बहुत पतली रोटी है,

जिसका मतलब रूमाल जैसा पतला होता है, और इसे कपड़े की तरह आसानी से फोल्ड कर सकते

है| रुमाली रोटी को non-veg के साथ खाया जाता है| लेकिन इसे सुखी शब्जी के साथ भी खा

सकते है, जैसे आलू की सब्जी, गोभी की सब्जी, कटहल की सब्जी, दाल बुखारा, दाल मखनी,

शाही पनीर अन्य सूखी सब्जी के साथ भी रुमाली रोटी बहुत अच्छी लगती है| रुमाली रोटी नार्थ

इंडियन रोटी है इसका स्वाद बहुत ही लाजबाब होता है| इसलिए हम इसे स्पेशल दिनों में या सन्डे

को ब्रंच या डिनर पे ले सकते हैं| तो चलते है आज हम रुमाली रोटी बनायेंगे …

बनाने की सामग्री :- Rumali Roti Banane Tarika |

सर्विंग – 4 व्यक्तियों के लिए

  • 1 कप मैदा
  • 1 कप आटा
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 1 चम्मच तेल /घी
  • दूध या पानी

रुमाली रोटी बनाने की विधि :- Rumali Roti By Host Cooking,

सबसे पहले आटा और मैदा को चन्नी से छान लेंगे| अब उसमे थोडा सा 1/2 चम्मच नमक और

1 चम्मच तेल डालेंगे| सबको अच्छे से मिला कर थोडा -थोडा दूध या पानी से सानेगे (गुथेगे )|

आटा soft गुथने होंगे| 15 मिनट के लिए एक कपड़े से आटा को ढँक कर रख देंगे| 15 मिनट

बाद आटा के छोटे-छोटे लोई बनायेंगे| उसे बिल्कुल पतली बेले परथन की मदद से| हो सके तो

पापड़ जैसी …गैस को ओन (on ) करे ,उस पर कराही या तवा को उलट कर चढ़ाए और गरम होने

दे, जब गर्म हो जाये तो एक कटोरे में 1 चम्मच नमक और पानी का घोल बनाये| नमक और पानी

के घोल को तवे या कराही के उपर डाले, वो इसलिए की रोटी इसपे चिपकेगी नही, बिल्कुल non-

स्टिक जैसी काम करेगी| बेले हुए लोई को बेलन के उपर लपेट कर उठाये, और कराही या तवे पे

डाले जब बबल जिससे फूलने लगे तो उसे उल्ट दे, और एक साफ कपड़े से दबाकर सेंके, ज्यादा

लाल नही करनी है रोटी को इतना ध्यान रखे| अब रोटी को फोल्ड कर के plate में डाले और

गरमा-गर्म परोसे|

Keywords – rumali roti recipe | rumali roti recipe in hindi | rumali roti recipe in hindi at home | rumali roti banane ka tarika |

, , , , , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

Leave a Reply