Besan Gatte ki Sabzi Recipe | Besan Gatte Ki Sabji Banane ka tarik | बेसन गट्टे की सब्जी |

Besan Gatte ki Sabzi Recipe
Besan Gatte ki Sabzi Recipe

Besan Gatte ki Sabzi Recipe, बेसन की सब्जी बहुत ही स्वादिस्ट और लाजबाब होती हैं| इसे

बनाना बहुत आसान हैं| यह राजस्थान में बहुत फेमस हैं इसे राजस्थानी गट्टे की सब्जी भी कहते हैं|

वैसे गट्टे की सब्जी भारत के सभी जगहों पर मिल जाएगी, क्युकी यह एक भारतीय पारम्परिक सब्जी

हैं| गट्टे की सब्जी का स्वाद के मामले में इसका एकदम से अलग जयका होया हैं| खास तौर पर

राजस्थान में बेहद पसंद किया जाने वाला और वहां का खास व्यंजन है| गट्टे मूल रूप से टमाटर,

हरी मिर्च, अदरक और दही की खट्टी मसालेदार ग्रेवी में डाले गए बेसन के पकौड़े हैं| गट्टे की सब्जी

मूल रूप से एक दही आधारित करी में छोले के आटे की पकौड़ी है| जब मेरे फ्रिज में कोई भी

सब्जी नहीं बची होती है| तो बेसन के गट्‍टे की सब्जी बनाती हूँ| इसका स्वाद तीखा, चटपटा,

मशालेदार होता हैं, क्युकी इसमें मशाले अच्छी मात्रा में डालें जाते हैं| अगर आपके घर कोई खास

मेहमान आ जाये तो बिसेष रूप में आप गट्टे की सब्जी बना कर खिलाये| इसकी स्वाद की सभी

तारीफ करेंगे, इसकी स्वाद में ही विशेषता हैं| तो बनाते है राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी

बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredients) : Besan Gatte ki Sabzi Recipe |

सर्विंग – People – 2

गट्टे बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for making Gatta) |

  • 2 कप बेसन
  • 1 कप दही
  • एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक

ग्रेवी तैयार करने के लिए सामग्री- Ingredients For Gravy Preparation |

  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 2 प्याज जिसमे 1 बारीक़ कटा हुआ
  • 1/4 चम्मच जीरा
  • 1 पिंच हिंग
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टुकड़ा अदरक बारीक़ कटा हुआ
  • 2 टमाटर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 3 चम्मच हरा धनिया
  • 1/2 कप दही फेटा हुआ
  • तेल आवश्यकता अनुसार
  • नमक स्वादानुसार

बेसन के गट्टे की सब्जी बनाने की विधी (How to make Besan Gatta Sabzi) |

सबसे पहले गट्टे तैयार करे।

बेसन के गट्टे बनाने के लिए, सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को छननी की मदद से छान लें| एक

कटोरे में बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाईन, गरम मसाला पाउडर और धनिया

पाउडर मिलाएं| तेल, दही, नमक डालें और सब कुछ एक साथ मिलाएं| सब कुछ एक साथ

मिलाकर एक आटा तैयार करें| यदि आटा एक साथ नहीं आ रहा है तो आप थोड़ा पानी डाल सकते

हैं| इसके अलावा यह चिपचिपा होगा, इसलिए इस आटे को मिलाने से पहले अपने हाथों पर तेल

लगाना अच्छा रहेगा| बेसन के आटे को छोटे-छोटे लोई बानए| लोई को एक लम्बा आकर दें|इसी

तरह से सभी लोई को लम्बा रोल का आकर दें|

तबतक एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दें| एक बार उबाल आने के बाद इसमें तैयार रोल

डालें। लगभग 15-20 मिनट के लिए उबालें| अब लम्बे रोल्स को पानी से बाहर निकालेंगें और उसे

चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकडो में काट लेंगे|

अब कटे हुये रोल्स को भुनेगे| एक पैन को गर्म करे| उसमे 4 चम्मच तेल डाल कर बेसन के कटे

हुए रोल्स को भूनेंगे| जब तक की वे सुनहरे भूरे रंग में बदलने न लगें तब तक कटे हुए रोल्स को

भूनेंगें| ये हमारा गट्टा तैयार हो गयी है| अब ग्रेवी बनायेंगे|

सब्जी के लिए ग्रेवी बनाएंगे |

सबसे पहले 1प्याज, अदरक, लहसुन, टमाटर का पेस्ट बना लें| उसके बाद गैस पे एक कडाही को

गर्म होने के लिए चढाये| जब कडाही गर्म हो जाये तब उसमे आवश्यकतानुसार तेल (2 बड़े चम्मच)

तेल डालें| तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, जीरा, हिंग डाले| तडकने के बाद उसमें अदरक, हरी

मिर्च डालें| अब उसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज डाल कर सुनहरे होने तक भुने|

धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, हल्दी, गर्म मशाला डाल कर भुनें| अदरक, लहसुन, प्याज और

टमाटर का पेस्ट उसे डाल कर भुनें जब तक की तेल न छोरने लगे| अब उसमें फेंटा हुआ दही

डालें और 2 मिनट के लिए भुने| भुने हुए होने के बाद उसमें 2 कप पानी डालें| जब ग्रेवी में उबाल

आने लगे तो उसमें उसमें गट्टे को डाल दें| कुछ देर 5 मिनट तक पकाए|अगर आपको पतली

ग्रेवी बनानी हो तो पानी का इस्तेमाल ज्यादा करे, अपनी आश्यकता नुसार| पानी डालने के बाद 3-

4 मिनट तक और पकाए| अब गैस बंद कर दें| सब्जी परोसने के लिए एक बाउल में सब्जी को

डाले और कटे हुए हरे धनिया की पत्ती से गार्निशिंग करे|

नोट :

  1. मसालेदार बेसन गट्टे की सब्जी को रोटी या परांठे के साथ गरमा-गरम परोसें|
  2. यह चावल के साथ भी खाने में बहुत अच्छा लगता हैं|

Keywords – बेसन की सब्जी | बेसन गट्टे की सब्जी रेसिपी | गट्टे की सब्जी हिंदी में | besan gatte ki sabji banane ka tarika |

,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

1 thought on “Besan Gatte ki Sabzi Recipe | Besan Gatte Ki Sabji Banane ka tarik | बेसन गट्टे की सब्जी |

Leave a Reply