Rabdi Banane Ka Tarika Bataye | रबड़ी बनाने का तरीका | Instant Rabdi Recipe |

Rabdi Banane Ka Tarika Bataye
Rabdi Banane Ka Tarika Bataye

Rabdi Banane Ka Tarika Bataye, रबड़ी एक बहुत ही स्वादिष्ट और लज़ीज़ मिठाई होती है|

यह मिठाई, जिसे आप जब चाहे आसानी से बनाकर सबको खिला और खा सकते है| इसका स्वाद

मीठा और खुशबुदार होता है| इसमें मेवा डाली जाती है जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब और

पौस्तिकता से भरपुर होता हैं| रबड़ी बहुत ही  प्रसिद्ध मिठाई है| यह बाजार में आसानी से मिल

जाती है और लोग इसे शौक से खाते है| इसका स्वाद जलेबी, घेवर  और मालपुए के साथ और भी

मजेदार और लाजवाब लगता है| इसे बनाने में आप सुगन्धित केसर और इलाइची से बना सकते हैं

जिसे हम शाही रबरी भी कह सकते हैं| जिसे और ज्यादा स्वादिस्ट बनाने के लिए बादाम और

पिस्ता का भरपूर उपयोग कर सकते हैं जिसे की परम्परागत रूप से बनाई जाती हैं| जिससे इसकी

खुसबू से मन प्रफुलित हो जाता हैं| विशेष रूप से रबड़ी एक आसानी से बनने वाली मिठाई है

दूसरा इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती यह शुद्ध दूध मेवा और चीनी से मिलकर बनी

होती है| आप चाहे तो इसे घर पर कुछ ही देर में बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा समय नही

लगता है और ज्यादा सामग्री भी नही लगता| अगर आपके घर कोई मेहमान आये हुए हो तो सोचेंगें

की डेजर्ट में क्या सर्व करना है तो इसे बनाने की सभी सामग्री आसानी से मिल जाती है| आज हम

आपको एक आसानी से बनान वाली रेसिपी बतायेंगे| जिसे फॉलो करके आप स्वादिस्ट और

खुशबूदार रबड़ी बनाकर सबको खिला और खा सकते है|

रबड़ी बनाने के लिए सामग्री : Rabdi Banane Ka Tarika Bataye |

सर्विंग– 4 लोगो के लिए

  • 8-10 धागे केसर
  • 1 लिटर फुल क्रीम दूध
  • 50 gm.चीनी
  • 4 पिस्ता
  • 5 बादाम
  • 4 छोटी इलाईची
  • एक चम्मच गुलाब जल

बनाने की विधि – How to make Rabri Recipe

  1. रबरी बनाने के लिए गैस पर एक कडाही को चढाये और गर्म करें| तबतक हम एक कटोरी में 2 चम्मच दूध में केसर को भिंगो कर एक साइड रख देते है|
  2. अब दूध के पैकेट को काट कर दूध को कडाही में डालें| उसके उबलने का इंतजार करें| कुछ-कुछ देर पर बिच में चलते रहे| जब उबाल आने के बाद दूध को निचे की तरफ से रेगुलर चलते रहें, नही तो दूध बैठ जायेगा और जलने लगेगा|
  3. लगातार दूध को चलाये, जब दूध गाढ़ा हो जाये तो चारो तरफ से कडाही में ले हुए दूध को खुरचे|
  4. इसी तरह करते रहे कुछ देर बाद जब दूध गाढ़ा होने के बाद मलाई सुख जाए तो उसमे चीनी डालें और मिक्स करे और पकाए| जब तक कि यह चौथाई तक कम न हो जाए|
  5. जब चीनी अच्छे से मिल जाये, तब गैस बंद करे, अब उसे ठंडा होने के लिए कुछ देर छोर दें|
  6. अधिक स्वाद के लिए मिट्टी के बर्तन में रबड़ी डालें या फिर एक सर्विंग बाउल में डालें|
  7. केसर के दूध को और गुलाब जल में मिलाएं|उसे गाढ़ा हुए दूध में मिलाये|
  8. बादाम और पिस्ता स्लाइस के साथ गार्निश करें|
  9. सर्व करने से पहले कुछ घंटों के लिए या तो रेफ्रिजरेटर में रखें या फर गर्म या ठंडा परोसें|
  10. तैयार रबड़ी में फ्रूट्स प्यूरीज़ डालकर आप सीताफल रबड़ी, अंजीर रबड़ी, अंगूर रबड़ी आदि रबड़ी की वैरायटी बना सकते हैं| आम राबड़ी बच्चे बहुत पसंद करते है जब आम का मौसम होता है|

नोट :

  • आप रबड़ी को ऐसे ही खा सकते हैं, लेकिन यह गुलाब जामुन, शाही तुकड़ा, इमरती, जलेबी या मालपुआ के साथ भी बहुत लाजबाब लगता हैं|
  • 1 महीने तक रबड़ी बहुत अच्छी तरह से फ्रीजर में सुरक्षित रख सकते हैं| जब भी आप खाना चाहे तो इसे 2-3 घंटे पहले फ्रीजर से बाहर निकल कर रखे|
  • रबड़ी बनाने के लिए एक भारी तले के कडाही या पैन का इस्तेमाल करें|
  • पकाते समय हर 5-7 मिनट के बाद दूध को चलते या हिलाते रहें, ताकि यह कड़ाही के तले से न चिपके|
  • आप अपने स्वाद के अनुसार चीनी की मात्रा डाल सकते हैं|

Keywords :- rabdi recipe | rabdi recipe in hindi | rajasthani rabdi recipe in hindi | rabdi recipe in hindi |

, , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

7 thoughts on “Rabdi Banane Ka Tarika Bataye | रबड़ी बनाने का तरीका | Instant Rabdi Recipe |

Leave a Reply