How to Make Popcorn | चटपटा चीज़ पॉपकॉर्न बनाने की विधि | Cheese Popcorn Recipe in Hindi |

Cheese Popcorn Recipe in Hindi, पॉपकॉर्न के नाम सुनते ही ऐसा लगता है मानो थिएटर में मूवी देख रहे हो | पॉपकॉर्न बनाना

बहुत ही आसान हैं | इसे बच्चे भी आसानी से बना सकते हैं पर बच्चो को बनाने देने से सावधानी बरतनी चाहिए | बच्चे हो या बड़े सभी

को बहुत पसंद हैं | बिशेष कर फिल्म देखते समय या टाइमपास करते समय इसे खाया जाता हैं | वैसे पॉपकॉर्न कभी भी खाया जा

सकता हैं | शाम के स्नाक्स के समय भी खाते हुए देखा जा सकता हैं | लॉकडाउन में पॉपकॉर्न की डिमांड घर में बच्चे द्वारा होती ही

रहती हैं |

पॉपकॉर्न की स्वाद की बात करे, इसका स्वाद बहुत मजेदार होता है, इसीलिए खासकर बच्चे बहुत पसंद करते हैं |

वैसे पॉपकॉर्न खाने के अनेक फायदे हैं | पहली ये हैं की पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखता हैं | पॉपकॉर्न में कई तरह के पोषक तत्व

मिलते हैं। खासतौर से पॉपकॉर्न में फाइबर, प्रोटीन, पॉलीफेनोल कंपाउंड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, मैगनीज और

मैग्नीशियम काफी मात्रा में  होते हैं | पॉपकॉर्न में अधिक मात्रा में पौष्‍ट‍िक तत्‍त होते हैं | यह कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कण्ट्रोल करता हैं |

और पॉपकॉर्न खाने से देर तक पेट को भरा रखते हैं, इनमें फाइबर भी भरपूर होता है | इससे मोटापा कम होता हैं | इसमें फाइबर होने

के कारण रक्त में शर्करा और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करता है |

पॉपकॉर्न के इतने सारे फायदे है, इसे वर्णन करना मेरे लिए मुस्किल है, तो आज पॉपकॉर्न बनाते हैं |

पॉपकॉर्न बनाने के लिए आवश्यक सामग्री – Ingredient For Popcorn Recipe | Cheese Popcorn Recipe in Hindi |

सर्विंग – 4 व्यक्तियों ले लिए

समय – 5 मिनट

सामग्री –

  • 1 कप मक्का का दाना
  • 2-3 चम्मच तेल / (बटर 1 क्यूब)
  • 1/2 चम्मच मिर्ची पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • चीज़ आपके आवश्यकतानुसार

पॉपकॉर्न बनाने की विधि – HOW TO MAKE POPCORN IN HINDI |

  • एक भरी तल के पैन लें , उसे गैस पे गर्म करें |
  • गर्म होने के बाद एक बटर का क्यूब डाले और पिघलने दें |
  • बटर के पिघलने के बाद उसमें मक्का के दाने डाले , कुछ देर भुने |
  • कुछ देर भूनने के बाद उसमें मशाले डाले | और अच्छे से लगातार चलते रहे , फ्लेम को मध्यम करें |
  • जब पॉपकॉर्न पॉप होना सुरु हो तब पैन को ढँक (कवर) दें |
  • पॉपकॉर्न जब पॉप हो जाये यानि पॉप का आवाज आना हो जाये |
  • तो साइड से चॉप – स्टिक से मिलाये ताकि बचे हुए मक्का भी पॉप हो जाये |
  • अब पैन का कवर हटा दें | पॉपकॉर्न को कम आँच पे चलाये और चीज़ क्यूब को कद्दूकस करें |
  • कुछ देर केलिए ढँक दें ताकि cheese पिघल जाएँ |
  • अब कवर यानि ढक्कन को हटाये ,और पॉपकॉर्न को अच्छे से मिला कर सर्विंग बाउल में डाले |
  • उसके साथ ठंडा सर्व करे क्युकी पॉपकॉर्न के साथ ठंडा हो तो उसका मज़ा दोगुना हो जाता हैं |

Keywords

पॉपकॉर्न रेसिपीज | मशाला पॉपकॉर्न रेसिपीज | popcorn recipes in hindi | popcorn bnane ki vidhi |

, , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

1 thought on “How to Make Popcorn | चटपटा चीज़ पॉपकॉर्न बनाने की विधि | Cheese Popcorn Recipe in Hindi |

Leave a Reply