Matar ki Gol Kachori Recipe | हरे मटर की कचोरी बनाने की विधि | Matar ki Khasta Kachori Recipe |

Matar Ki Gol Kachori Recipe
Matar ki Khasta Kachori Recipe

Matar ki Khasta Kachori Recipe, मटर की कचौरी का नाम सुनते ही मुहँ से पानी आता है| यह काफी स्वादिस्ट और लज़ीज़ व्यंजन हैं| आप

मटर की कचौरी को जब भी चाहे आसानी से बना सकते हैं| यह एक बहुत ही लाजवाब व्यंजन हैं जो सभी को बहुत पसंद होता हैं| इसका स्वाद

काफी मशालेदार और चटपटा होता हैं| मटर की गोल कचोरी आपको भारत में सभी जगह  मशहूर हैं| विशेषकर गुजरात और राजस्थान में

बहुत मशहूर स्नक्स हैं| यह बहुत कम समय में बनने वाला और कभी भी यह स्नक्स की जगह बना कर खिला सकती हैं| मटर की कचौरी का

लाजावाब स्वाद हर जगह के लोगो को पसंद आता है| इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नही पडती इस कचोरी को बनाने के लिए सभी

सामग्री आसानी से घर पर ही मिल जाती है| तो चलते हैं आज मटर की गोल कचौरी बनाने …

बनाने के लिए सामग्री – Matar ki Khasta Kachori Recipe |

सर्विंग – 4 व्यक्तियों के लिए

समय -४५ मिनट

डो बनाने के लिए सामग्री –

  • 1 कप मैदा
  • ¼ कप गेहू का आटा
  • ½ चम्मच आजवाईन
  • 4 चम्मच घी (मोईन के लिए), आप चाहे तो तेल भी लें सकती हैं|
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच नीम्बू का रस

भरावन के लिए सामग्री –

  • 1 कप ताज़ा हरी मटर
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 1 टुकड़ा अदरक का टुकडो में कटा हुआ
  • 6 लहसुन की कली
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • ½ चम्मच जीरा
  • 2 चुटकी हिंग
  • 1 चम्मच तिल (ऑप्शनल)
  • 2 चुटकी बेकिंग सोडा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच चीनी
  • 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • किसमिस, काजू (दरदरा पिसा हुआ)
  • गर्म मशाला
  • हरा धनिया
  • हर प्याज़
  • 1 छोटी चम्मच नीम्बू का रस
  • 1 चम्मच सौफ (ऑप्शनल)

बनाने की विधि :- How To Make Matar ki Gol Kachori Recipe |

मटर की गोल कचौरी बनाने के लिए हम एक बर्तन लेंगे| जिसमे एक कप से नाप कर मैदा लेंगे|

अब इसमें गेहू का आटा ¼ कप लेंगे| एक चुटकी आजवायन क्रश करके डालेंगे|

नमक स्वादानुसार और 4 चम्मच घी मोयन के लिए डालें, और उसे अच्छे से मिलाये| जिससे कचौरी काफी खास्ता बनेगा|

अब एक चम्मच नीम्बू का रस डालें, और आटा को मिलाये| अब थोड़ा – थोड़ा पानी डालते हुए आटा को गुथे|

आटा को मुलायम गुथे ताकि कचौरी खस्ता होगा| आटा गुथने के बाद उसे ढक कर 20 मिनट के लिए छोडे|

ताकि अच्छे से सेट हो जाय| गोल मटर कचौरी की स्टाफिंग बनाने के लिए

ग्राइंडिंग जार में एक अदरक का टुकड़ा, लहसुन की कली और हरी मिर्च को लेंगे,

उसे अच्छे से पिस लेना हैं| 1 कप हरा  मटर अब लेंगे या आप फ्रोजेन मटर भी ले सकते हैं|

उसे हम दरदरा पिस लेंगें|

अब मटर की भरावन तैयार करेंगे

अब हम गैस ऑन करेंगे उसपे कडाही या पैन चढ़ाएंगे| पैन को गर्म होने देंगे, उसमे 2 बड़े चम्मच तेल डालेंगे, तेल को मध्यम फ्लेम पर गर्म

करेंगे| उसमे हिंग और जीरा डालेंगे, एक बार चलाने के बाद सफेद तिल डालेंगे और उसे भुनेगे, अगर आपके पास सफेद तिल न हो तो उसे

स्किप भी कर सकते हैं| उसमे 2 चुटकी बेकिंग सोडा डालेंगे ताकि मटर का कलर बना रहे| अब उसे अच्छे से मिलायेंगे |

फ्लेम को कम कर दे और मटर दरदरा पिसा हुआ उसे डाल दें, और  अच्छे से भुनेगे|

भुनाने के बाद उसमें एक छोटी चम्मच नमक और एक छोटी चम्मच चीनी डालें|

अब उसे अच्छे से मिलाएं| मिलाने के बाद कम प्लेम पर मटर को ढक कर कुछ देर छोर दें| ताकि मटर बढिया से पक जाये| अब उसमे

कद्दूकस किया हुआ नारियल, 1 चम्मच किसमिस और कुटा हुआ काजू डाले, अच्छे से मिक्स करें|

अब 1 चम्मच गर्म मशाला डाले और मिलाये| कुछ देर भुन लें ताकि टेस्ट बढिया आये|

लास्ट में उसमे धनिया पत्ता और पत्ते वाला प्याज डालेंगे और उसे मिलायेंगे| मिलाने के बाद 1

चम्मच नीम्बू का रस डालेंगे, फिर उसे अच्छे से मिलाने के बाद हमारा स्टाफिंग रेड्डी है, उसे एक दुसरे बर्तन में रखेंगे ताकि ठंडा हो जाये|

कचौरी फ्राई करने का सही तरीका

अब हमारा आटा अच्छे से सेट हो गया हैं| एक बार और उसे मसलकर अच्छे से आटे को मीला लेंगें | उसमें से छोटे – छोटे बॉल तोडकर लोई

तैयार कर लेंगे | अब मटर की भी छोटे – छोटे बॉल तैयार कर लें ताकि आसानी से भरावन को लोई में भर सके | अब एक लोई लें उसे गोल

कटोरी के साइज़ में गोल करगें | उसमें भरावन को भरें | इसी तरह सभी लोई में मटर की जो गोल लड्डू बनाये है उसे भर लें| अब सारे भरावन

भर के तैयार है|गैस पे कडाही चढाये, कडाही गर्म होने के बाद तेल डाल कर गरम करे | तेल को मध्यम फ्लेम पर गर्म करें, फ्राई करने के लिए

फ्लेम को कम कर दे ताकि कम फ्लेम पर बढिया करारे, खस्ता कचौरी तैयार होगी | हमने गोल मटर कचोरी को फ्राई होने के रखा दिया हैं,

इसमें टाइम थोरा लगेगा पर स्वादिस्ट, करारे और खस्ता कचौरी बन कर मिलेगी, इसी तरह हम सभी कचौरी को फ्राई करके निकल लेंगे|

मटर की गोल कचौरी तैयार हैं इसको हरे धनिया की चटनी के साथ गरमा-गर्म परोसे |

नोट –

इस बनाने के लिए फ्रोजेन मटर भी इस्तेमाल कर सकती हैं|

सफेद तिल अगर आपके पास हैं तो डाल सकती है| ये ऑप्शनल है|

Keywords – hare matar ki kachori | हरे मटर की कचोरी बनाने की विधि | hare matar ki kachori recipe in hindi | hare matar ki kachori recipe | मटर की गोल कचौरी रेसिपी |

, , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

1 thought on “Matar ki Gol Kachori Recipe | हरे मटर की कचोरी बनाने की विधि | Matar ki Khasta Kachori Recipe |

Leave a Reply