Gujiya Recipe And Ingredients | मावा गुजिया रेसिपी | Gujiya Recipe in Hindi Step by Step |

Gujiya Recipe in Hindi
Gujiya Recipe in Hindi

Gujiya Recipe in Hindi, गुजिया के नाम लिया तो दिमाग में होली का ख्याल आने लगता हैं क्युकी गुजिया होली का खास स्वीट डिश, डिजर्ट

या मीठा पकवान हैं | जिसे बच्चो से लेकर बड़ों तक का मन पसंदीदा व्यंजन हैं | जिसे होली के अवसर पर हर घर में बनाया जाता हैं | होली रंगों

का त्यौहार है और गुजिया होली के त्यौहार में मिठास लाती है |  गुजिया बहुत स्वादिष्ट व्यंजन हैं और बनाने में आसान भी है | गुजिया को बनाने

की बात करें तो इसमें समय तो लगता है पर बन जाने के बाद य महसूस होता हैं की हमने कुछ स्पेशल डिश बनाई है |

गुजिया के स्वाद की बात करें तो यह खाने में बहुत स्वादिस्ट, रसभरी और पोस्टिकता से भरपूर है | इसमें ड्राई फ्रूट्स के साथ घर का बना हुआ

मावा का इस्तेमाल करने से सेहत अच रहता हैं | आजकल मार्किट का मावा सही नही होता है | वैसे गुजिया को पुरुकिया भी बोला जाता हैं |

इसे अनेक तरह से बना सकते हैं, जैसे – सुजी गुजिया , मावा गुजिया , सूजी ड्राई फ्रूट्स गुजिया , बेसन गुजिया मावा सूजी गुजिया और भी कितने

तरह वेरायिटी है | तो आज हम आपको मावा गुजिया बनाना सिखायेंगे स्टेप टू स्टेप | गुजिया बनाते है …

गुजिया बनाने के लिए सामग्री – Gujiya Recipe in Hindi |

सर्विंग – 4 व्यक्तियों ले लिए

समय – 1 घंटा (minimum)

सामग्री

डो बनाने के लिए

  • 1 कप मैदा (250 gm)
  • 85 ml घी (मोयन के लिए) {1/4th कप }
  • पानी (नार्मल डो बनाने के लिए 1/4 th कप)

स्टाफिंग बनाने के लिए

  • 1 बाउल बारीक़ कटी हुई ड्राई फ्रूट्स (मिक्स)
  • 1 बाउल मावा (२०० gm)
  • 4-5 इलाईची बारीक़ कुटा हुआ
  • 6-7 धागे केसर के (यह ऑप्शनल है)
  • 1 बाउल पिसा हुआ चीनी (२०० gm)

चाशनी बनाने के लिए

  • 400 gm चीनी
  • 200 ml पानी
  • 1/2 चम्मच इलाईची पिसी हुई
  • 6-7 घागे केसर (उपलब्ध होने पर)
  • 1 चमच घी
  • 5 – 7 बूंद नीम्बू के रस

गुजिया बनाने की विधि –

डो बनाने की विधि

एक बाउल में मैदा लेंगे , उसमे एक चुटकी नमक मिलायेंगे | उसके बाद पिघला हुआ घी डालेंगे और अच्छे

से मैदा में मिलायेंगे | मिलाने के बाद देखेंगे की मुट्ठी में मैदा बंधने लगा है तो समझेंगे की हमारा

डो के लिए मैदा में मोयन सही मात्रा में हैं | अब थोड़े – थोड़े करके पानी डाल कर आटा

को डो बनाने के लिए गुथेंगे | डो बनाने के लिए आटा बिलकुल नोर्मल होनी चाहिए | आटा गुथने के

बाद एक गिला सूती कपड़े से आटे को ढँक कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें |

स्ट्फिंग बनाने की विधि –

जब तक आटा रेस्ट कर रहा हैं तब तक हम स्टाफिंग तैयार कर लेते हैं | एक कडाही या पैन

को गैस पे गर्म करेंगे | उसे घी से ग्रीस करें, उसमें ड्राई – फ्रूट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक

भुन लें, साथ में नारियल कद्दूकस किया हुआ डालें | भूनने के बाद एक बाउल में ड्राई – फ्रूट्स को निकाले

और उसे ठंडा होने के लिए रखें | ठंडा हुआ ड्राई – फ्रूट्स को दरदरा ग्राइंड कर लेंगे | उसी

कडाही में मावा को भुन लेंगे | तब तक भुनेगे जब तक की उसका गीलापन खत्म हो जाये | अब

भुने हुए मावा में दरदरा पिसा हुआ ड्राई – फ्रूट्स को मिलाएंगे | इलाईची पाउडर और केसर के धागे

को डाल कर अच्छे से मिलायेंगे | मावा में पिसा हुआ चीनी का पाउडर मिलायेंगे | जब तक की अच्छे

से मिक्स हो जाये | अब हमारा स्टाफिंग रेड्डी हैं | एक प्लेट में उसे निकल कर ठंडा होने

के लिए रखेंगे |

स्टाफिंग भरने की विधि –

आटे को फिर से एक बार मिला कर छोटे – छोटे कचोरी साइज़ के लोई को तोड़ेंगे और

सभी लोई को गोल और चिकना करेंगे | लोई को बेल लेंगे और उसने भरावन को भरेंगे |

किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर गिला करेंगे , दोनों किअरो को चिपका देंगे, उसके बाद

उस किनारे को गुथेंगे | पहले उपर से सुरु करते हैं, एक साइड से अंगुली से पकड़ कर फोल्ड

करेंगे फिर अंगूठे से बिच से कट करेंगे, निचे वाले को फोल्ड करके अंगूठे से कट करें और

फोल्ड करे, ऐसे ही करते जाये | लास्ट में जो फोल्ड करने के लिए आये तो उसे दबा दें | इसी

तरह सारे गुजिया को बना लें और गिले कपड़े से ढंके ताकि पपड़ी न पड़े |

चाशनी बनाने की विधि –

एक पैन ले, उसमे 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी लें और गैस पे गर्म करते हुए चलते रहे |

उसमें 2 चुटकी इलाईची पाउडर , 5-6 केसर के धागे डाले और मिलाये | चीनी पिघलने के

बाद उसमें 5-6 बूंद नीम्बू के रस डाले | तकी चाशनी साफ हो जाये | 1 च्चम्म्च घी डाल सकते हैं ,

इससे चीनी पैन में नही चिपकती हैं | हमे चिप चिपी चाशनी बनानी है | अब हमारी चशनी बन

गयी है |

फ्राई करने की विधि –

एक पैन में तेल या घी गर्म होने के लिए गैस पे चढ़ाएंगे | मिडियम लो फ्लेम पर गर्म करेंगे |

थोड़ा सा आटा डाल कर देख लेंगे की ज्यादा गर्म तो नही हुई हैं | क्युकी कम आँच पर ही

गुजिया को तलना हैं , नही तो बहर से पक जाएगी और अंदर से काछी रह जाती है और

कुछ देर में ही मुलायम हो जाती हैं | तेल गर्म हो चुकी है गुजिया की फ्राई करने के लिए

डालेंगे | फ्राई करने में टाइम लगेगा क्युकी कम फ्लेम पर तलना हैं | पलट कर दोनों तरफ

से गुजिया को फ्राई करेंगे | अब हमारी गुजिया रेड्डी है , उसे चाशनी में डालेंगे 2-3 मिनट के

लिए छोड़ देंगे | तब तक दुसरा स्टेप लिए फ्राई करते हैं | 2 से 3 मिनट हो चुके है गुजिया

चाशनी से निकल लेते है | बाकि साडी गुजिया सी तरह फ्राई करके चाशनी में डालेंगे |

मैंने थोड़े से ही गुजिया चाशनी वाली बनाई हैं | बाकि बिना चाशनी वाली रखी हैं | चाशनी

वाली गुजिया पे मैंने सिल्वर पेपर लगाया है | सिल्वर पेपर ऑप्शनल हैं | सर्व करने के लिए

गुजिया रेड्डी है | होली के दिन अपने गेस्ट को घर का बना हुआ गुजिया सर्व करे |

नोट

  • गुजिया बनाने के लिए आप डो को हार्ड डो भी बना सकते हैं |
  • चाशनी अगर ठंडी हो जाये तो उसे बिच में गर्म कर सकते हैं |
  • केसर अगर है तो डालें नही तो स्किप करें |

Keywords – recipe of gujiya in hindi | gujiya recipe banane ka tarika | gujiya recipe by hostcooking |

recipe of gujiya in hindi | gujiya recipe at home |

, , , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

1 thought on “Gujiya Recipe And Ingredients | मावा गुजिया रेसिपी | Gujiya Recipe in Hindi Step by Step |

Leave a Reply