Homemade Cham Cham Recipe | चम-चम स्वीट्स रेसिपी | Cham-Cham Sweets Recipe |

Cham-Cham

Homemade Cham Cham Recipe, प्रसिद्ध बंगाली मिठाई है| अब यह पूरे देश में प्रसिद्ध

है| चम चम का स्वाद मीठा और खुशबु वाला होता है| यह बहुत ही कम समय में तैयार हो जाता है,

और इसका स्वाद सभी को पसंद आता है| आप खाने के बाद अपने मेहमानो को भी आसानी से

सर्व कर सकते है| तो चलते है आज चम चम बनाने …

बनाने के लिए सामग्री :- Homemade Cham Cham Recipe |

सर्विग – 4 लोगो केलिए (For 4 persons)

  • 1 Ltr दुध
  • 2 नीम्बू का रस
  • 2 कप चीनी
  • 1 टेबल स्पून मैदा
स्टफिंग के लिये:-
  • 1/2 कप मावा
  • 2-3 टेबल स्पून चीनी
  • 5-6 इलाईची का पाउडर
  • 7-8 बारीक़ कटे हुए पिस्ते
  • 2-3 बूंद केवड़े एसेंस
  • 1 चुटकी पिला फ़ूड कलर
  • 10-11 केसर की कली
  • 2 चम्मच सूखे नारियल का बुरादा

बनाने की विधि – How to make Cham-Cham at home in Hindi |

  1. सबसे पहले दूध को उबाल लेंगे और गैस बंद कर देंगे|
  2. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाये तो उसमे नीम्बू के रस, पानी में मिलाकर थोड़ा -थोड़ा कर के दूध में डालते रहेंगे जबतक की दूध फट न जाये|
  3. जब दूध फट जाये तो एक कॉटन के कपड़े में फटे हुए दूध को डालकर उसका पानी निकल लेंगे|
  4. पनीर यानि छेना को अच्छे से पानी से धो लेंगे ताकि नीम्बू का खट्टापन खत्म हो जाये|
  5. छेने को अपने हाथ में लेकर और हथेली की मदद से निचोड़ कर सारा पानी अलग कर देंगें|
  6. अब छेने को प्लेट में रखेंगे और हाथ से मसल कर अच्छी तरह चिकना कर देंगे| अब छेने में मैदा मिलायेंगे|
  7. चमचम को उबालने के लिए एक कुकर में पानी और चीनी डालकर गैस पर रखें|
  8. उबलने का इंतजार करे| तब तक मसले हुए छेने को चमचम का आकर दें |
  9. चाशनी में उबाल आने के बाद उसमे चम चम को डाले | कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे और एक सिटी आने का इंतज़ार करेंगें।
  10. कुकर में सिटी आते ही उसका ढक्कन खोल देंगें और कुछ 5-7 मिनट ऐसे ही पकने के लिए छोड़ देंगे|
  11. अब एक बाउल मे चम चम को चाशनी के साथ निकल लेंगे फिर उसमे से दुसरे बाउल में सिर्फ चम चम निकाल कर रखेगें|
  12. मावा लेंगे उसमे इलायची पाउडर, चीनी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लने के बाद पिला फ़ूड कलर मिलायेंगें|
  13. अब चम चम को चाकू की मदद से बिच से आधा काट लेंगें| उसमे मावे वाला मिश्रण भरेंगें और फिर बंद कर देंगे|
  14. पिस्ते के टुकड़े लगाकर उसे सजायेंगे| सभी चम चम को इस्सी तरह से मावा भर कर सजा लेंगें|
  15. स्वादिष्ट और लाजवाब चम चम तैयार है, इसे फ्रीज में रख कर ठंडा करे और सिल्वर फॉयल से गार्निशिंग करे, और परोसें|
नोट :-

चम चम में भरावन भरते समय चम चुम को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद भरें| मावा भरावन के

लिए तैयार करने है तो सबसे पहले मावा को थोड़ा समय के लिए भुन लें जिससे उसकी स्वाद बढ़

जाती है और स्टोर करने की लाइफ भी बढ़ जाती हैं| चम चम के भरावन के लिए आप dryfruits

भरावन भी तैयार कर सकते हैं| आप चाहे तो कलर फुल चम चम भी बना सकते हैं, उसमे फ़ूड

कलर मिला कर|

Keywords – how to make cham cham recipe at home | cham-cham sweets, Chamcham recipe | how to make chamcham |

, , , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

1 thought on “Homemade Cham Cham Recipe | चम-चम स्वीट्स रेसिपी | Cham-Cham Sweets Recipe |

Leave a Reply