Pav Bhaji Recipe in Hindi | स्ट्रीट फूड पाव-भाजी | Street Food Pav-Bhaji Recipe |

स्ट्रीट फूड पाव-भाजी-Street Food Pav-Bhaji Recipe

Pav Bhaji Recipe in Hindi, पाव-भाजी मुंबई का सबसे फेमस व्यंजन है| जिसे हम आसानी

से बना सकते है| यह मुंबई का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है| बच्चे तो बहुत ही चाव से खाते है|

पाव भाजी मसाला का एक अनोखी सुगंध और स्वाद देता है, जो विभिन्न तरह के सब्जियों कि वजह

से यह सेहत के लिए फायदेमंद भी है| तो चले आज हम पाव भाजी बनायेंगे ….

बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :- Pav Bhaji Recipe in Hindi |

सर्विंग – 2 व्यक्तियों के लिए (2 persons)

  • 3 आलू
  • 4 टमाटर
  • 1 शिमला मिर्च
  • ONE कप पत्ता गोभी
  • 1 कटा हुआ गाजर
  • 1 कप छोटा छोटा कटा फुल गोभी
  • 1/2 कप मटर के दाने
  • 1 बड़ा प्याज बारीक़ कटा हुआ
  • 3-4 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • 1/2 कप मक्खन
  • 1 छोटी चम्मच अदरक पेस्ट
  • 2 (बारीक कटी हुई) हरी मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 छोटी चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 1 छोटी चम्मच देगी लाल मिर्च
  • 1 नीम्बू
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 लादी पाव

बनाने की विधि :- How to make Pav-Bhaji recipe |

  1. सभी सब्जियों को अच्छे से धो कर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें |
  2. कटा हुआ आलू , पत्ता गोभी और हरा मटर को एक प्रेसर कुकर में डाले ,स्वादानुसार नमक और 1 गिलास पानी डाल के उबाले|
  3. 1 सिटी देने के बाद 5 मिनट तक मिडिल आँच पे पकने दे|
  4. गैस बंद करके सभी सब्जियों को एक बर्तन में पानी को छान कर निकाले और मसले|अपने पसंद के अनुसार ही मोटा या बारीक़ मिलाये|
  5. एक कडाही गरम होने के लिए गैस पे चढाये, जब कडाही गर्म हो जाये तो उसमे 4 चम्मच तेल डाले|
  6. उसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डाले, 1 मिनट भूनने के बाद उसमे कटा हुआ प्याज डाले और गुलाबी होने तक भुने |
  7. अब उसमे कटा हुआ शिमला मिर्च, कटा हुआ टमाटर और नमक डाले| दोनों को नर्म होने तक भुने |
  8. उसमे 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 2 छोटी चम्मच पाव भाजी मसाला डाले |
  9. मिलाते हुए एक मिनट तक पकाए|
  10. 1 कप पानी मिलाये और 2-3 मिनट तक पकाए|अब उसमे उबली और मसली हुई जो सब्जिया है, उसे मिलाये और एक टुकड़ा नीम्बू का रस डाले|
  11. अब उसे 5 -6 मिनट तक पकने दें| पकने के बाद एक बार नमक चख कर देख लें|जरूरत हो तो नमक डाले|
  12. अब उसे बटर क्यूब और धनिया पत्ती से गर्निशिग करे|
  13. तवे पे पाव को बटर में सेक कर गरमा – गरम बारीक़ कटे हुए प्याज और नीम्बू के साथ परोसे|

Keywords – mumbai pav bhaji recipe | pav bhaji recipe | pav bhaji recipe indian in hindi | pav bhaji recipe in hindi |

, , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

Leave a Reply