Boti Kabab Recipe in Hindi | बोटी कबाब | Boti Kabab Recipe |

बोटी कबाब (Boti Kabab Recipe)

Boti Kabab Recipe in Hindi, भारत में अवध के खाने की अपनी ही पहचान है| आप भी यह

चटपटा बोटी कबाब घर पर बना सकते हैं| यह रेसिपी काफी आसान है और इसे बनाने में बिल्‍कुल

भी महनत नहीं करनी पड़ती| तो चलते हैं आज हम आपको बोटी कबाब रेसिपी (Boti Kebab

Recipe) बताएंगे| इसमें मटन के टुकड़ों को ग्रिल में बेक करके बनाते है।

बनाने के लिए सामग्री :- Boti Kabab Recipe in Hindi |

सर्विंग – 4 व्यक्तियों के लिये

  • 1/2 किलो बोनलेस मटन छोटे पीस
  • 2 कच्‍चा पपीता पेस्‍ट
  • दो चम्‍मच अदरक-लहसुन पेस्‍ट
  • 2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच बटर
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • 1/4 कप प्‍याज के लच्‍छे गार्निश के लिए
मुख्य सामग्री : मटन टुकड़ों में कटा हुआ, प्याज के टुकड़े, लहसुन, कच्चा पपीता, अदरक नमक, दही, गरम मसाला पाउडर, नींबू के टुकड़े|

बनाने की विधि :- How to Cook Boti Kabab?

मटन के पीस को अच्‍छी प्रकार से धो लें| मटन के पीस को पपीता पेस्‍ट, अदरक लहसुन पेस्‍ट, हरी

मिर्च पेस्‍ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला पाउडर में अच्छे से सबको मिला कर लपेट

ले| अच्छे से मिलाये मटन को 4 घंटे के लिए फ्रीज़ में रख दें| इसके बाद मटन के पीस को 1 कप

पानी के साथ मिक्‍स कर के प्रेशर कुकर में पका लीजिये| प्रेशर कुकर में 4 सीटियां लगाएं| अब

कुकर को खोल कर देखें, अगर उसमें जरा सा भी पानी बचा हुआ है तो, उसे उसी में सुखा लें| अब

मटन के पीस को कटोरे में डालें और पैन पर या ग्रिल्‍लर में ग्रिल्‍ल कर लें| हरेक मटन पीस पर बटर

लगाएं और हल्‍की आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं| एक बार कबाब पक जाने के बाद इसे

प्‍लेट में निकालें और प्याज के लच्‍छे से सजा कर इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें|

Keywords – boti kabab recipe in hindi | lucknowi boti kabab | mutton boti kabab recipe | lamb boti kebab recipe | boti kebab recipe | boti kabab by hostcooking | Indian Recipe in Hindi | Lucknowi Boti Kabab Recipe |

, , , , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

Leave a Reply