Halwai Style Balushahi Recipe | बालूशाही बनाने की विधि | Balushahi Ki Vidhi Hindi Main |

Balushahi

Halwai Style Balushahi Recipe, एक प्रसिद्ध नार्थ-इंडियन मिठाई है जो खाने में रसभरी

और क्रिस्पी लगती है| इसको विशेष कर होली में या दिवाली में जरुर बनाते हैं| यह इतना खस्ता

होता है की इसी लोगो को बहुत पसंद आता हैं| बाज़ार की मिठाई में आज-कल बहुत मिलावट

होने लगी हैं| इसलिए आज हम घर पर ही स्वादिस्ट, खास्ता और रसभरी बालूसाही बनाते हैं ..

बनाने के लिए आवश्सायक सामग्री -: Halwai Style Balushahi Recipe |

  • 5 कप मैदा
  • 2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 2 चुटकी नमक
  • 1 कप घी
  • 1 कप पानी
  • तेल (तलने के लिए )
  • ड्राई फ्रूट्स गार्निशिंग के लिए

चाशनी के लिए

  • 4 कप चीनी
  • 2 कप पानी
  • 5-6 इलाइची को क्रश किया हुआ या फिर आपके पास केसर है तो उसे डाल सकते है|
  • एक चुटकी फ्रूट कलर

आप चाहे तो आधे सामग्री से भी बना सकते है|

बनाने की विधि – How to make Balusahi in Hindi ?

सबसे पहले हम बलुसाही का डो बनायेंगे| क्युकी आटे को हमे गुथना नही हैं इसे जोडना है|

  1. आटे को छान लेंगे फिर उसमे 2 चुटकी नमक मिलायेंगे| उसके बाद 2 चम्मच बेकिंग पाउडर मिलायेंगे|
  2. अब इसमें 1 कप घी मिलायेंगे| अच्छे से घी मिलाने के बाद थोड़ा -थोड़ा पानी डाल कर आटे को जोड़ेंगे | इतना याद रखना है किआटे को गुथना नही है इसे जोड़ना है| लगभग एक कप पानी लग जायेगा| उसे एक कपड़े से या बर्तन से ढक कर साइड में रख देंगे|
  3. अगर आटा गिला हो गया हो तो उसमे कुछ मैदा मिलाकर नार्मल कर सकते है|

चाशनी बनायेंगे :

  1. चाशनी के लिए एक पैन लेंगे| उसमे 2 कप पानी डालेंगे| पानी गर्म होने के बाद उसमे चीनी डालेंगें|
  2. उसे हिलाते रहेंगे ताकि चीनी बैठ न जाये| रेगुलर मिलते हुए हमे एक तार की चाशनी बनानी है | जब हम चाशनी को कलछी से मिलायेंगे और निचे की ओर जो बूंद गिरेगी तो लास्ट वाली बूंद गाढ़ा और तार जैसी दिखेगी तब हम समझ जायेगे की हमारी चाशनी बन गयी है|
  3. वैसे एक बूंद अंगुली पे रख कर भी देख सकते है की चिपचिपी कैसी है अगर हम दोनों अंगुली चिपका कर देखेंगे की एक तार बन रही है तो हमारी चाशनी ready है|

अब हम बालूशाही बनाने के लिए आटे को जोड़ेंगे |

  1. आटा को हम फिर से मिलाएंगे, उसे फैला कर बिच में से काटेंगे फिर उसे जोड़ के फैलाएंगे| फिर से कटेंगे| ये प्रोसेस 10 – 15 बार करेंगे| देखेंगे की आटे की कितनी साडी लेयर्स हैं|
  2. अब हम आटे के एक साइज़ की लोई कटेंगे और उसे दोनों हाथों से गोल बनायेंगे| फिर उसे चिपटा करेंगे बेलन के पीछे से उसमे आर – पार एक होल बनायेंगे| इसी तरह हम सभी आटे की लोई बना कर बलुसाही का साइज़ दे देंगे|
  3. गैस पे कडाही को गर्म करेंगे, उसमें तेल डाल कर मध्यम आँच पे गर्म करेंगे| तेल में थोड़ी सी आटे को तोड़ कर उसमे डालेंगे और देखेंगे की वो उपर की ओर तैरने लगी है, तो हम समझ जायेंगे की तेल ready है तलने के लिए|
  4. अब हम शेप बनाये हुए बालूशाही को तलने के लिए डालेंगे| इतना याद रहे हमेशा मध्यम गर्म तेल में ही बालूशाही तले| उसे निचे से गोल्डन ब्राउन हो जाये तब पलटे नही तो टूटने लगेगी|
  5. दोनों तरफ से सुनहरे रंग का होने के बाद उसे चीनी की चशनी में डालें| 1 मिनट तक एक साइड और दुसरे साइड भी 1 मिनट तक ही रखे|अब उसे एक-एक कर के प्लेट में निकले, ड्राई फ्रूट से गार्निशिंग करें, और सभी फॅमिली मेम्बेर्स को सर्व करे|

Keywords – balushahi ki recipe hindi | khasta balushahi banane ki vidhi | rajasthani balushahi recipe | instant balushahi recipe |

, , , , ,

About admin

A Housewife and a cook.
View all posts by admin →

1 thought on “Halwai Style Balushahi Recipe | बालूशाही बनाने की विधि | Balushahi Ki Vidhi Hindi Main |

Leave a Reply